भोजपुर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के गजराजगंज सहायक थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने मुखिया पर उससे मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल शिक्षक अस्पताल में भर्ती है।
आरोप है कि मंगलवार को मसाढ़ पंचायत के मुखिया श्रीकुमार सिंह ने मसाढ़ कन्या विद्यालय में कार्यरत कृष्ण सागर मिश्रा को स्कूल से बाहर बुलाया और उनसे मारपीट की। पिटाई से शिक्षक बेहोश हो गया। शिक्षक को बाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शिक्षक का आरोप है कि मुखिया उनसे बराबर रुपये की मांग करता आ रहा है। रुपये न देने पर पिटाई की धमकी देता था।
आरोपी मुखिया का कहना है कि शिक्षक महिला शिक्षकों के साथ अश्लील हरकत करता था। उसे ऐसा न करने के लिए कई बार समझाया गया था।
पुलिस उपाधीक्षक (सदर) संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शिक्षक का बयान ले लिया गया है व प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath