बिहार में यात्री बस पलटी, 5 की मौत

पटना, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पटना के बेलछी थानाक्षेत्र में बुधवार को एक यात्री बस गड्ढे में पलट गई, जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना से गुस्साए लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त बस को आग के हवाले कर दिया।

बेलछी के थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि यात्रियों से भरी एक बस बाढ से सकसोहरा जा रही थी। उसी दौरान एकडंगा गांव के नजदीक चालक का बस पर से नियंत्रण छूट गया और यह सड़क किनारे एक गड्ढे में जा पलटी।

उन्होंने बताया कि पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। घायल हुए अन्य 25 लोगों को सकसोहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना के विरोध में आक्रोशित भीड़ ने दुर्घटनाग्रस्त बस में आग लगा दी और सड़क पर जमकर हंगामा किया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493