अमेरिकी थिंकटैंक ने कार्नेगी इंडिया की शुरुआत की

वाशिंगटन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के अग्रणी थिंकटैंक द कार्नेगी एंडाउमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस ने राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर उच्चकोटि के सार्वजनिक शोध के लिए अपने छठे अंतर्राष्ट्रीय केंद्र की शुरुआत का ऐलान किया है। नई दिल्ली स्थित कार्नेगी इंडिया अप्रैल 2016 से काम करना शुरू कर देगा। यह बीजिंग, बेरूत, ब्रसेल्स, मॉस्को और वाशिंगटन के बाद कार्नेगी का छठा केंद्र होगा।

थिंकटैंक ने कहा है कि कार्नेगी इंडिया में स्थानीय विशेषज्ञ होंगे और ये दुनिया भर में फैले अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेंगे।

केंद्र के शोध और कार्यक्रम के केंद्र में भारत में राजनैतिक अर्थव्यवस्था का सुधार, विदेश और सुरक्षा नीति, भारत के आंतरिक बदलाव और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में नवोन्मेष और प्रौद्योगिकी की भूमिका होगी।

कार्नेगी के कार्यक्रमों के लिए भारत और दक्षिण एशिया में वजीफे दिए जाएंगे और विशेष जोर युवा भारतीय अध्येताओं के काडर को विकसित करने पर होगा।

सी. राजा मोहन कार्नेगी इंडिया के संस्थापक निदेशक होंगे। नई दिल्ली स्थित आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के फेलो मोहन 2012 से कार्नेगी से नान-रेजिडेंट सीनियर एसोसिएट के रूप में जुड़े हुए हैं।

मोहन ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि हमारे शोधार्थियों के गहरे और निष्पक्ष शोध के जरिए यह केंद्र भारत की समृद्ध बौद्धिक परंपरा में अपना योगदान देगा।”

बिजनेस टेलीविजन न्यूज चैनल एनडीटीवी प्राफिट के पूर्व प्रबंध संपादक शिवनाथ ठुकराल कार्नेगी इंडिया के प्रबंध निदेशक होंगे।

कार्नेगी इंडिया की संस्थापक समिति ने इस केंद्र के गठन का समर्थन किया है। समिति की सह-अध्यक्षता अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत नरेश चंद्रा और भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत फ्रैंक वाइजनर कर रहे हैं।

इन दोनों लोगों ने कहा है कि पूरी संस्थापक समिति की ओर से वे कार्नेगी को कार्नेगी इंडिया की शुरुआत करने पर बधाई देते हैं।

कार्नेगी के अध्यक्ष विलियम्स जे. बर्न्‍स ने कहा, “हमें कार्नेगी के अंतर्राष्ट्रीय केंद्रों के नेटवर्क से कार्नेगी इंडिया को जोड़ने पर गर्व हो रहा है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493