‘अतुल्य भारत’ के ब्रांड एंबेसेडर पर फैसला जल्द : महेश शर्मा

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा ने बुधवार को कहा कि ‘अतुल्य भारत’ अभियान के ब्रांड एंबेसेडर पर फैसला जल्द ही ले लिया जाएगा।

यहां तीन मूर्ति भवन में लाला लाजपत राय की 150वीं जयंती समारोह से अलग शर्मा ने कहा, “इसके फैसले की एक विशेष प्रक्रिया है जो जारी है और शीघ्र ही इस पर फैसला ले लिया जाएगा।”

गुजरात के ब्रांड एंबेसेडर रहे अमिताभ बच्चन को इस अभियान के लिए भी चुने जाने के सवाल पर शर्मा ने कहा कि यह कोई व्यक्तिगत फैसला नहीं है।

उन्होंने कहा, “कोई भी एक व्यक्ति इस पर फैसला नहीं ले सकता।”

चर्चा है कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को अभियान के ब्रांड एंबेसेडर के पद से हटाने के बाद पिछले सप्ताह विवाद उत्पन्न हो गया था कि उनके ‘देश में बढ़ती असहिष्णुता’ वाले बयान के कारण उन्हें हटाया गया है।

इसके लिए अमिताभ के अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के नामों पर भी चर्चा है।

हालांकि मंत्रालय ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा था कि यह विज्ञापन एजेंसी ‘मैकैन वर्ल्ड ग्रुप’ के साथ हुए अनुबंध से जुड़ा फैसला था और हाल ही में एजेंसी के साथ अनुबंध समाप्त हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493