नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष सोनिया गांधी ने सन् 1971 के बांग्लादेश युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जे.एफ.आर.जैकब के निधन पर बुधवार को संवेदना जताते हुए कहा कि देश को उन पर नाज है।
सोनिया गांधी ने अपने एक संदेश में कहा, “बांग्लादेश युद्ध में पूर्वी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में उनका नाम इतिहास में दर्ज है। एक सैनिक व देशभक्त के रूप में देश को उनके जीवन, कार्यो व राष्ट्र सेवा के लिए देश को उन पर फख्र है। वह भारत के महान सपूत थे।”
अस्पताल के एक अधिकारी के मुताबिक, जैकब (93) का आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में निमोनिया के कारण रात करीब साढ़े आठ बजे निधन हो गया। उन्हें एक जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सन् 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के वक्त जैकब भारतीय सेना के पूर्वी कमान में चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर तैनात थे। उस वक्त वे मेजर जनरल थे। इसी युद्ध के परिणामस्वरूप पाकिस्तान के पूर्वी क्षेत्र का एक स्वतंत्र राष्ट्र बांग्लादेश के रूप में निर्माण हुआ।
जैकब गोवा व पंजाब के राज्यपाल भी रहे।
dharmpath.com dharmpath