पुणे : आईएस की धमकी के बाद आतंक-रोधी मुख्यालय की सुरक्षा चुस्त

पुणे, 13 जनवरी (आईएएनएस)। आतंकवाद रोधी दस्ते एटीएस के मुंबई और पुणे कार्यालयों को कथित तौर पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से मिली धमकियों के बाद यहां एटीएस मुख्यालय अंदर और बाहर सुरक्षा चुस्त कर दी गई है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) श्रीकांत पाठक ने बुधवार को यहां कहा कि धमकी भरे पत्र में एटीएस-पुणे के सहायक पुलिस आयुक्त भानुप्रताप बारगे और उनके परिवार को खत्म करने की बात लिखी गई है।

पाठक ने यहां मीडिया को बताया, “12 दिन पूर्व मुलुंड और धारावी से डाक के जरिए मुंबई पुलिस आयुक्तालय और एक अंग्रेजी समाचार पत्र के कार्यालय को दो धमकी भरे पत्र भेजे गए थे। हमें ये चार दिन पूर्व मिले थे, जिसके बाद हमने जांच शुरू कर दी।”

मुंबई पुलिस के मुताबिक, पत्रों के लिफाफों पर मुलुंड और धारावी के डाक मुहर लगे हुए थे, लेकिन इस बात को स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता कि पत्रों की सामग्री या भेजने वाले के विवरण समान हैं या नहीं।

बारगे दिसम्बर प्रारंभ में पुणे की 11वीं कक्षा की एक छात्रा को कट्टरपंथी संगठन आईएस की विचारधारा से जुड़ने से रोक कर चर्चा में आए थे।

16 वर्षीय यह छात्रा आईएस की विचारधारा से प्रभावित थी और इंटरनेट के माध्यम से दुनियाभर में लगभग 200 लोगों के संपर्क में आ चुकी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493