उज्जैन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में इसी वर्ष होने वाले सिंहस्थ कुंभ के लिए पहला कॉल सेंटर शुरू किया गया है। इस कॉल सेंटर का नंबर 1100 है। इस कॉल सेंटर से सिंहस्थ के संदर्भ में जानकारी हासिल की जा सकेगी।
मेला आयोजन समिति से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार कोई भी व्यक्ति मोबाइल या लैंडलाइन से कॉल सेंटर के नंबर 1100 को डयल करेगा तो उसे सिंहस्थ संबंधी जानकारी मिल सकेगी। कॉल सेंटर में 10 लाइन दी गई है। यह सुविधा अभी वर्तमान में कार्यालयीन समय में प्रारंभ की गई है। आगे चलकर कल सेन्टर की क्षमता 25 लाइन की जाएगी।
बताया गया है कि कॉल सेन्टर के जरिए यातायात, जोन और सेक्टर में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी के अलावा सिंहस्थ से जुड़ी अन्य जानकारियां भी मिल सकेगी। इतना ही नहीं सिंहस्थ मेला कार्यालय जल्द ही ‘मिस्ड कल सुविधा’ शुरू करने जा रहा है। इस सुविधा में मिस्ड कॉल करने पर फोन सिंहस्थ लिंक से जुड़ जाएंगा।
dharmpath.com dharmpath