निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित कर्नाटक शैली के शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में दस राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, दिल्ली, पाण्डुचेरी, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, हरियाणा और तमिलनाडु के युवाओं ने शास्त्रीय गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी।
नया रायपुर के उपरवारा स्थित हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय में मृदंग वादन प्रतियोगिता में 13 राज्यों के प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसमें दिल्ली, पाण्डुचेरी, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, ओड़िशा, तमिलनाडू, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश एवं गुजरात के युवाओं ने अपनी-अपनी कला की छटा बिखेरी। दोनों स्पधार्ओं के विजेता राज्यों के नाम 16 जनवरी को युवा उत्सव के समापन कार्यक्रम में घोषित किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath