नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को, सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) की सिफारिशों की एक समग्र दृष्टिकोण के साथ प्रक्रिया के लिए कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में सचिवों की एक अधिकार प्राप्त समिति के गठन को मंजूरी दे दी।
यहां जारी एक बयान के अनुसार, सचिवों की अधिकार प्राप्त समिति एक त्वरित, विस्तृत एवं समग्र तरीके से सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के सभी महत्वपूर्ण कारकों से संबंधित सिफारिशों की प्रक्रिया के लिए एक अनुवीक्षण समिति के रूप में कार्य करेगी।
dharmpath.com dharmpath