बिहार में बस और ट्रक की टक्कर, 4 मरे

मधुबनी, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक यात्री बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, डंडाटोल गांव के पास एक ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था। तभी पटना से फारबिसगंज जा रही यात्री बस ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बस का चालक कोहरे के कारण सडक पर खड़े ट्रक को नहीं देख सका, जिस वजह से यह दुर्घटना हुई।

फुलपरास के थाना प्रभारी मोहम्मद सरवर खान ने बताया कि इस दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों में दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493