तिरूवनंतपुरम, 14 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा ईसाई शाखा की शुरुआत करने के फैसले पर सायरो मालंकारा कैथलिक चर्च के प्रमुख ने गुरुवार को कहा कि हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि वे क्या पेश करते हैं।
मोरन मार बेसेलियोस क्लीमिस कैथोलिकोस ने मीडिया से कहा, “इसकी स्वीकार्यता इस बात पर निर्भर करेगी कि उन्होंने क्या प्रस्ताव दिया है और उनके पास पेश करने के लिए क्या है?”
उन्होंने कहा, “मैं अभी तक इस मामले को लेकर स्पष्ट नहीं हूं। इसलिए बेहतर यही होगा कि वे क्या पेशकश करते हैं, इस बात का हम इंतजार करें।”
दक्षिणपंथी हिंदू समूहों का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कार्डिनल ने कहा कि अभी तक तो हमने यही देखा है कि बोला कुछ जाता है और होता कुछ और है। इसलिए उन्हें इस बात को स्पष्ट करने दीजिए कि उनके दिमाग में क्या है।
dharmpath.com dharmpath