‘टीई3एन’ में बिग-बी के किरदार से चकित हुए नवाजुद्दीन

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि वह आगामी फिल्म ‘टीई3एन’ में महानायक अमिताभ बच्चन के अभिनय को देखकर हैरान रह गए। इस पर उनका मानना है कि इसी वजह से वह सर्वश्रेष्ठ हैं।

नवाजुद्दीन ने ‘पीकू’ के अभिनेता के साथ अपने काम का अनुभव गुरुवार को ट्विटर के माध्यम से साझा किया। वह रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में अमिताभ और विद्या बालन के साथ नजर आएंगे।

नवाजुद्दीन ने कहा, “फिल्म ‘टीई3एन’ में सर बच्चन द्वारा भूमिका निभाना चकित कर देने वाला है। इसी कारण हम आपको सर्वश्रेष्ठ, सम्मानजनक और प्रेरक कहते हैं।”

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘किक’ और ‘मांझी : द माउंटेन मैन’ जैसी फिल्मों के लिए जाना-जाता है।

सुजॉय घोश द्वारा निर्मित फिल्म की शूटिंग कोलकाता में हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493