कोच्चि, 14 जनवरी (आईएएनएस)। देश की अग्रणी सीफूड कंपनी ‘अबद फिशरीज’ सीफूड उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यहां एक ‘स्कूल ऑफ फिश’ खोलने जा रही है।
कंपनी ने गुरुवार को कहा कि यह नया संस्थान खाने की प्लेट में आने तक सीफूड की गुणवत्ता को सुधारने के लिए, पेशेवरों के कौशल विकास के लिए, छात्रों की रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए और सीफूड उद्योग में नई प्रतिभाओं को लाने के समेत उद्योग में सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है।
यह संस्थान ‘अबद स्कूल ऑफ फिश’ के नाम से खोला जाएगा और यह विभिन्न लघु और मध्यम अवधि के पाठ्यक्रमों का संचालन करेगा।
अबद फिशरीज के निदेशक फराज जवीद ने कहा, “स्कूल आधुनिक उपकरणों और मछली पकड़ने के लिए विकसित देशों द्वारा प्रयोग की जाने वाली नवीनतम तकनीकों की जानकारी देगा।”
dharmpath.com dharmpath