राष्ट्रपति मुगाबे के निधन की अफवाहों का खंडन

समाचार पत्र ‘हेराल्ड’ ने मुगाबे के प्रवक्ता जॉर्ज चरांबा के हवाले से बताया कि इस साल की शुरुआत में मुगाबे के वार्षिक अवकाश के दौरान से ही उनकी मौत ही अफवाह फैल रही है।

मुगाबे के खराब स्वास्थ्य पर जारी मीडिया रिपोर्टों के बाद से इस तरह की खबरें फैल रही हैं। कई लोग सोशल मीडिया साइट पर उनके निधन की खबरों पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

मुगाबे मोतियाबिंद के इलाज के लिए कई बार सिंगापुर जा चुके हैं लेकिन उन्हें प्रोस्टेट कैंसर होने की भी खबरें हैं। हालांकि इन खबरों की पुष्टि नहीं की जा सकी है। उधर इन अफवाहों के बीच मुगाबे के जन्मदिन की तैयारियां जोरों पर हैं।

मौजूदा समय में मुगाबे (92) विश्व के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493