खुद को बेचना पसंद नहीं : पवन मल्होत्रा

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता पवन मल्होत्रा का कहना है कि उन पर भगवान की कृपा है और उन्हें खुद को कलाकार के रूप में बेचना पसंद नहीं है।

पवन मल्होत्रा को ‘बाग बहादुर’, ‘सलीम लंगड़े पे मत रो’ और ‘फकीर’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

अभिनेता का मानना है कि भगवान की कृपा के कारण उन्हें ऐसा काम मिल रहा है, जिसके वह हकदार हैं।

पवन ने यहां बुधवार को ‘अनमास्किंग पवन’ शीर्षक संगोष्ठी में कहा, “‘नुक्कड़’ से लेकर जितने भी किरदार मैंने अभी तक किए हैं वे सभी मेरे पास खुद आए हैं। मैंने उनके किरदारों के बारे में कभी नहीं पूछा, जब भी मैंने कोशिश की, इसने मेरे पक्ष में काम नहीं किया।”

अल्काजी और मोहम्मद ने पवन से वयस्क फिल्म में काम करने के बाबत पूछा। इस पर पवन ने कहा, “बहुत-बार लोग मुझसे पूछते हैं कि वह किस तरह के किरदार निभाना पसंद करते हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैं कभी योजना नहीं बनाता। यह सब पटकथा पर निर्भर है। अगर किरदार की मांग है तो मैं करूंगा, क्योंकि मैं एक कलाकार हूं तो हर तरह के किरदार निभाना पसंद करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493