भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिव जल्द मिलेंगे

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों के बीच शुक्रवार को इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता को आपसी सहमति से बाद में करने का फैसला किया गया है। शीघ्र ही इसके लिए नई तारीख तय की जाएगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि भारत के विदेश सचिव ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात की और शुक्रवार को होने वाली मुलाकात को भविष्य में करने का फैसला किया।

प्रवक्ता ने कहा, “उन्होंने आपसी सहमति से वार्ता को निकट भविष्य के लिए पुनर्निर्धारित करने का फैसला लिया।”

पाकिस्तान ने कुछ घंटे पूर्व ऐसी ही घोषणा की थी।

सवालों का जवाब देते हुए प्रवक्ता ने कहा, “यह बात कि दोनों देश शीघ्र ही वार्ता करने के लिए तैयार हैं, अपने आप में सकारात्मक संकेत है।”

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी निरंतर संपर्क में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493