ब्राजील के पेट्रोब्रास ने पंचवर्षीय निवेश बजट 32 अरब डॉलर घटाया

कंपनी ने एक बयान में कहा कि तेल मूल्य में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रियाल के अवमूल्यन के कारण 2015-19 में वह 98.4 अरब डॉलर निवेश करेगी, जबकि पहले 130.3 अरब डॉलर निवेश की योजना थी।

कंपनी ने पंच वर्षीय निवेश योजना में यह तीसरी बार कटौती की है। मूल निवेश बजट 221 अरब डॉलर का था।

कंपनी ने उत्पादन लक्ष्य भी घटाते हुए 2016 के लिए 21.45 लाख बैरल रोजाना और 2020 के लिए 27 लाख बैरल रोजाना कर दिया, जो पहले क्रमश: 21.85 लाख बैरल और 28 लाख बैरल था।

कंपनी ने 2015-16 में 15.1 अरब डॉलर मूल्य की संपत्ति का विनिवेश लक्ष्य भी रखा है, जिसमें से 70 करोड़ डॉलर का विनिवेश हो भी चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493