बिहार में बीमा एजेंट से 19 लाख रुपये की लूट

बिहारशरीफ , 14 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने एक बीमा एजेंट से दिनदहाड़े 19 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद ने बताया कि बीमा एजेंट सुनील कुमार एक बैंक से दो लाख रुपये निकाल कर और घर से 17 लाख रुपये लेकर जमीन का एक टुकड़ा (प्लॉट) खरीदने जा रहा था। इस दौरान कमरूद्दीनगंज इलाके में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनसे रुपये का बैग छीन लिया और फरार हो गए।

अधीक्षक के अनुसार, अपराधियों की संख्या चार बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि सुनील कुमार के बयान के आधार पर लूट की प्राथमिकी लहेरी थाना में दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493