नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से तेलंगाना को 791 करोड़ रुपये का सूखा राहत दिए जाने को मंजूरी दी।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति की बैठक में तेलंगाना के दौरे पर गई एक केंद्रीय टीम की सिफारिशों पर चर्चा की गई।
बयान के मुताबिक, “समिति ने टीम की रिपोर्ट पर आधारित प्रस्तावों की समीक्षा की। बैठक में तेलंगाना को कोष से 791 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी दी गई।”
बैठक में वित्तमंत्री अरुण जेटली, कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, गृह सचिव राजीव महर्षि और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath