एमेजन इंडिया फैशन वीक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पांच दिवसीय एमेजन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडब्ल्यू) ऑटम-विंटर 2016 पहली बार मार्च में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा।

यह फैशन वीक मेबेलाइन न्यूयॉर्क के सहयोग से 16 से 20 मार्च तक आयोजित होना है।

फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुनील सेठी ने आयोजन स्थल की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा, “हम आप सभी का एक शानदार नई जगह पर आपका स्वागत करके खुश हैं, जो बेहतरीन एआईएफडब्ल्यू ऑटर-विंटर 2016 के मानक को ऊपर उठाने के लिहाज से एक उपयुक्त मंच है।”

उन्होंने कहा, “यह भारतीय फैशन को उम्मीदों से कहीं अधिक स्थान देगा, जिसका यह हकदार है। हम इस सीजन में मनोहर फैशन चलन शुरू करने को तैयार हैं।”

इस फैशन वीक में रोहित बल, ऋतु कुमार और राघवेंद्र राठौड़ जैसे दिग्गज डिजाइनर भाग ले रहे हैं। पिछली बार फैशन वीक का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493