कोलकाता, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हें फिल्मों में देश को तिरस्कृत होते देखना कतई पसंद नहीं है।
अक्षय ने अपनी आगामी फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ के प्रचार के दौरान यहां गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, “यह (एयरलिफ्ट) राष्ट्र के बारे में नहीं है। यह लोगों को बचाने के बारे में है। मुझे फिल्मों में देश की बुराई कतई पसंद नहीं है।”
राजा कृष्ण मेनन निर्देशित ‘एयरलिफ्ट’ में अभिनेत्री निमरत कौर भी हैं।
फिल्म में अक्षय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी इराक-कुवैत के बीच 1990 में हुए युद्ध के दौरान वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के मिशन पर आधारित है।
dharmpath.com dharmpath