श्रीलंका ने 55 भारतीय मछुआरे रिहा किए

कोलंबो, 15 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पोंगल पर्व के मद्देनजर उसने अपनी हिरासत से 55 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मत्स्य पालन व जल संसाधन मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि मछुआरों को श्रीलंका की जल सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने पर हिरासत में लिया गया था।

श्रीलंका की हिरासत में अभी भी 104 मछुआरे हैं, जिन्हें अगले कुछ महीने में रिहा किया जाएगा।

श्रीलंकाई नौसेना श्रीलंका की जल सीमा का उल्लंघन कर अवैध रूप से मछली पकड़ने पर भारतीय मछुआरों को अक्सर हिरासत में लेती रहती है।

श्रीलंका के मत्स्य पालन व जल संसाधन मंत्री महिंदा अमरवीरा ने हाल ही में कहा कि उन्होंने नौसेना तथा तटरक्षक को पोंगल के बाद मछली पकड़ने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा का उल्लंघन करने वाले भारतीय मछुआरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया है।

मंत्री ने कहा कि देश के उत्तरी क्षेत्र के मछुआरों का जीवन-यापन प्रभावित हो रहा है, क्योंकि श्रीलंकाई समुद्री सीमा वाले इस क्षेत्र में भारतीय मछुआरे अवैध रूप से मछली पकड़ने चले आते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493