उप्र : रालोद का सम्मेलन 17 जनवरी को, अजित सिंह पहुंचेंगे

बताया जा रहा है कि इस समागम के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी मुखिया कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

गौरतलब है कि वर्ष-2017 में उप्र विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अंदरखाने तैयारियों में जुट गए हैं। रालोद भी इसी क्रम में जुटा है।

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि अजित सिंह 17 जनवरी को फैजाबाद के मुबारक गंज में जनसमाज इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित कार्यकर्ता समागम सम्मेलन में शामिल होंगे और संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493