नेपाली समाज का पहला परिचय सम्मेलन भोपाल में

भोपाल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। नेपाली समाज का भारत में विवाह योग्य युवक-युवतियों का पहला परिचय सम्मेलन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 जनवरी को होने जा रहा है। इस आयोजन में देशभर से युवक-युवतियां हिस्सा लेंगे।

पशुपतिनाथ नेपाली समाज के अध्यक्ष लिलामणी पाण्डे ने शुक्रवार को बताया कि नेपाली समाज में लंबे समय से युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ऐसा इसलिए, क्योंकि भारत में रह रहे नेपाली समाज के लागों को शादी-विवाह के लिए या तो नेपाल जाना पड़ता है या खर्चीली शादी करना पड़ती है। इससे बचने के लिए नेपाली समाज ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन का फैसला लिया है।

उन्होंने आगे बताया कि परिचय सम्मेलन में समाज की स्मारिका का विमोचन तथा समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्त किया जाएगा।

इस समारोह में सांसद आलोक संजर, विधायक विश्वास सारंग, महिला आयाग की पूर्व सदस्य शशि सिन्हा, समाज के पूर्व अध्यक्ष डोलराज भंडारी, डोलराज गैरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493