ड्रग सरगना ‘अल केपो’ पर आधारित फिल्म रिलीज

मेक्सिको शहर, 16 जनवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको के ड्रग सरगना जोआकिन ‘अल केपो’ गुजमान लोयरा पर आधारित फिल्म शुक्रवार को मेक्सिको में दिखाई गई। इस फिल्म में गुजमान के जेल से भागने के सफर को दिखाया गया है।

गुजमान को इस महीने के शुरुआत में मेकिस्को में गिरफ्तार किया गया है, वह पिछली जुलाई को अधिकतम सुरक्षा के बीच जेल से भागने में कामयाब रहा था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, इस सप्ताह गुजमान को दोबारा सिनालोआ के उत्तरी मेक्सिको में पकड़ा गया था।

इस फिल्म की शूटिंग गुप्त स्थान पर की गई। यह शूटिंग आठ सप्ताह में पूरी हुई। फिल्म शुक्रवार को मेक्सिको में लगभग 300 सिनेमाघरों में दिखाई गई।

गौरतलब है कि 11 जुलाई 2015 को गुजमान एल्टीपलानो की जेल में सुरंग के रास्ते फरार हो गया था। वहीं इस मामले में जेल कर्मचारियों और सुरक्षा अधिकारियों की भूमिका के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493