हिमाचल में शीतलहर

शिमला, 16 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहने के बावजूद शीतलहर है।

राज्य में शनिवार को केलांग जिला सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 9.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

राजधानी शिमला में शिमला में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, धर्मशाला में 5.8 डिग्री, डलहौजी में छह डिग्री और पर्यटन स्थल मनाली में शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सोमवार तक मौसम शुष्क रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493