कैंसर से लड़ रहा सेलीन डियोन का भाई

लॉस एंजेलिस, 16 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका सेलीन डियोन का भाई कैंसर से जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है और अपने जीवन की अंतिम अवस्था में है। आशंका है कि शायद वह एक सप्ताह और भी जीवित न रह पाए।

इसी सप्ताह डियोन कैंसर से ग्रस्त अपने पति को भी खो चुकी हैं।

वेबसाइट ‘टीएमजेड’ की रिपोर्ट के मुताबिक, डियोन के पति रेने एंजेलिल की गले के कैंसर के कारण 73 वर्ष की उम्र में मौत हो गई। उनकी बहन क्लॉडेट ने खुलासा किया था कि उनका भाई भी मस्तिष्क, जीभ और गले के कैंसर से जूझ रहा है।

क्लॉडेट ने कहा, “डेनियल (59) मस्तिष्क, जीभ और गले के कैंसर से जूझ रहा है और इस समय 89 वर्षीय मां समेत पूरा परिवार उनके पास है।”

क्लॉडेट ने कहा कि उनका भाई शायद एक और सप्ताह भी जीवित न रह पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493