बिहार में युवक को आंखों में चाकू घोंप घायल किया

गया, 16 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई वर्चस्व की लड़ाई में एक युवक को दोनों आंखों में चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सिमरौर गांव निवासी राजू खान अपने कुछ लोगों के साथ शुक्रवार की देर शाम नटेसर गांव से एक बोलेरो पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान गांव से कुछ दूर पहले मुमताज खान नामक व्यक्ति ने अपने मित्रों के साथ राजू खान के वाहन को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गोलियां भी चलीं। झगड़े के दौरान राजू की दोनों आंखों में चाकू मार दिया गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल अवस्था में राजू को गया के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने बताया कि राजू के बयान के अधार पर नीमचक बथानी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जिसमें मुमताज खान, गाजी खान, छोटू खान, सैयद खान, जीमल खान और मुन्ना खान को नामजद आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ वर्ष पूर्व गांव के ही सदाम खान की हत्या के मामले में राजू ने मुमताज को नामजद आरोपी बनवाया था, तभी से दोनों में लड़ाई चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493