धनुष जलिकट्ट के समर्थन में

चेन्नई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता धनुष ने शनिवार को तमिलनाडु में पोंगल के अवसर पर खेले जाने वाले परंपरागत खेल जलिकट्ट का समर्थन किया।

रजनीकांत के दामाद धनुष ने ट्विटर के जरिए इस खेल का समर्थन करते हुए लिखा, “पोंगल की शुभकामनाएं। मैंने अब तक जलिकट्ट पर कुछ नहीं कहा और अभी तक खबरों में जो भी कहा गया है, वह केवल अफवाह है। मैं जलिकट्ट का समर्थन करता हूं।”

धनुष ने स्पष्ट किया कि वह पशु अधिकार संगठन ‘पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स’ (पेटा) से संबद्ध नहीं हैं, जो जलिकट्ट के खिलाफ है।

अभिनेता ने लिखा, “मैं पेटा का ब्रांड ऐम्बैसडर नहीं हूं। उन्होंने केवल शाकाहारी होने के कारण मुझे एक बार पुरस्कृत किया था।”

पशु अधिकार कार्यकर्ता इस विवादास्पद खेल का पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493