भारत में एलिजाबेथ हर्ले को मिल रहा ‘परम आनंद’

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश मॉडल-अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले इस वक्त भारत में अपने सुकून के कुछ पलों का लुत्फ उठा रही हैं।

हर्ले ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, “इंडिया में आरामदायक समय। परम आनंद।”

हर्ले गुरुवार को मुंबई पहुंचीं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, “सलाम बांबे! ओह ठंड से न ठिठुरने का परम आनंद है।”

लगता है कि वह भारत दौरे का काफी लुत्फ उठा रही हैं।

हर्ले ने मार्च 2007 में भारतीय कपड़ा उद्यमी अरुण नायर से शादी की। उन्होंने जयपुर के उमेद भवन महल में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी, लेकिन 2011 में उनकी राहें जुदा हो गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493