रोपवे से जुड़ेगा दलाई लामा का निवास स्थान

धर्मशाला, 17 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को धर्मशाला शहर को ऊपरी मैक्लायडगंज से जोड़ने वाले रोपवे की आधारशिला रखी। मैक्लायडगंज में तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा का निवास स्थान है।

रोपवे का निर्माण दो साल में होगा और इस पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह 1638 मीटर लंबा होगा और एक घंटे में एक हजार लोगों को ले जा सकेगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि रोपवे का निर्माण धर्मशाला रोपवे लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। इसका गठन टीआरआईएल अर्बन ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड और पावर हिमालय द्वारा किया गया है।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकार की कोशिश शहरों और पर्यटन स्थलों पर सड़क पर ट्रैफिक पर काबू पाना है। इसके लिए सरकार रोपवे जैसे वैकल्पिक परिवहन साधनों को बढ़ावा दे रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493