जुर्गाम मेंहदी को नहीं पकड़ पाई महाराष्ट्र पुलिस

पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची तो उसकी पत्नी ने कहा कि वह एक मुकदमे के सिलसिले में मुम्बई में है।

जिले के हंसवर थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी जुर्गाम मेंहदी को पकड़ने के लिए महाराष्ट्र के कुर्ला से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंस्पेक्टर क्राइम आनन्द मुदलिया के नेतृत्व में जुर्गाम मेंहदी के घर पर छापेमारी की।

आरोप है कि जुर्गाम मेंहदी ने अंडरवर्ड डान जफर सुपारी को मारने के लिए विगत दिनों सुपारी दी थी। यह वही जुर्गाम मेंहदी है जिसके ऊपर विगत कुछ दिन पहले प्राण घातक हमला भी हुआ था।

क्राइम ब्रांच की टीम में सब इंस्पेक्टर कदम, कांस्टेबल गायकवाड पुलिस नायक वेद नायक, भरत शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि जफर सुपारी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में मुम्बई पुलिस ने पहले से चार लोगों को पकड़ रखा है और उसे जुर्गाम मेंहदी की तलाश है।

गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के दौरान जुर्गाम मेंहदी को पकड़ने के लिए आई महाराष्ट्र पुलिस को उस वक्त निराशा हाथ लगी थी जब ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध किया था, क्योंकि जुर्गाम मेंहदी की पत्नी जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रही थी, जिसकी बागडोर स्वयं जुर्गाम मेंहदी ने संभाल रखी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493