दिल्ली में कोहरा, 25 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंशिक बदली छाए रहने की संभावना जताई है।

उत्तरी रेलवे के मुताबिक, कोहरे की वजह से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 25 ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि 17 देरी से चल रही हैं। यहां दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी अधिकारी ने बताया कि आज दिनभर आंशिक बदली छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493