सलमान रियलिटी टेलीविजन शो के सबसे निष्पक्ष मेजबान

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। रियलिटी टेलीविजन शो ‘बिग बॉस नौ’ के घर से शनिवार को बेघर हुई प्रिया मलिक का कहना है कि सलमान खान ‘सबसे निष्पक्ष’ मेजबान हैं।

शो के कुछ पूर्व प्रतिभागियों ने सलमान पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।

जब प्रिया से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मैं ऐसा नहीं मानती। मैं उन्हें पक्षपाती नहीं कहूंगी, बल्कि वह रियलिटी टीवी शो के ‘सबसे निष्पक्ष’ मेजबान हैं। वह ऐसे ही हैं और कई लोगों को यह बात पचती नहीं है।”

आस्ट्रेलियाई टीवी शो ‘बिग ब्रदर’ में ‘पॉश स्पाइस’ के नाम से मशहूर प्रिया का कहना है कि ‘बिग बॉस नौ’ के घर को सप्ताहांत के एपिसोड का इंतजार रहता है, जब सलमान सबसे मुखातिब होते हैं।

प्रिया से जब पूछा गया कि शो के फिनाले से केवल एक हफ्ते पहले घर से बाहर होने पर कैसा महसूस हो रहा है, तो उन्होंने कहा, “मैं निश्चित रूप से निराश हूं। मुझे लगता है कि मुझे पहला फाइनेलिस्ट घोषित करना का नुकसान हुआ है। मेरा मानना है कि दर्शकों को लगा होगा कि मैं तो अंतिम दौर तक पहुंच ही जाऊंगी।”

प्रिया इस शो के जरिए भारतीय टेलीविजन जगत में कदम रखने की इच्छा रखती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493