बिहार में बूंदाबांदी की संभावना

पटना, 18 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में सोमवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के सहायक निदेशक आऱ क़े गिरी के अनुसार, “झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इस कारण अगले दो दिनों के अंदर बिहार के कई जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। पटना में बादल छाए रहेंगे और दिन में हवा तेज रहेगी।”

केन्द्र के अनुसार, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की उम्मीद है।

बिहार के अन्य शहरों में भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 25 डिग्री और भागलपुर का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493