अरशद वारसी की पत्नी ने पूरी की ‘हॉफ मैराथन’

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अरशद वारसी की पत्नी मारिया गोरेट्टी ने पहली बार मुंबई मैराथन 2016 की हॉफ मैराथन में हिस्सा लिया और इसे पूरा भी किया।

मेजबान, अभिनेत्री और पाकविद्या में कुशल मारिया ने इंस्टाग्राम पर एक संदेश साझा किया, जिसमें लिखा हुआ था, “प्यारी मारिया वारसी, शुभकामनाएं। आपने अपनी हॉफ मैराथन की दौड़ दो घंटे, 12 मिनट और 56 सेकंड में पूरी की।”

अरशद ने ट्विटर के जरिए मारिया को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “मेरी रॉकस्टार पत्नी अब मैराथन रनर भी बन गई हैं। वह इससे पहले किलिमंजारो पर्वत की चढ़ाई कर चुकी हैं और उन्हें गहरे समुद्र में गोता लगाने का प्रमाण-पत्र भी प्राप्त है।”

अभिनेता ने अपने अन्य ट्वीट में लिखा, “वीजे, अभिनेत्री, शेफ, लेखक, पर्वतारोही, गहरे समुद्र की गोताखोर, मैराथन धावक, पत्नी, मां, दोस्त, ये सब उपलब्धियां आपने हासिल की हैं मारिया।”

अरशद और मारिया ने फरवरी 1999 में शादी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493