‘छत्तीसगढ़ लेट्स फुटबॉल’ में खेलेंगे अभिषेक, रणबीर सहित कई दिग्गज

आयोजन की जानकारी देते हुए राजेश चौहान और अनिल नचलानी ने बताया कि इस खेल में भाग लेने के लिए बॉलीवुड स्टार अभिनेता अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आदित्य राय, अर्जुन कपूर, राज कुंद्रा, डिनो मारियो, शब्बीर आहलुवालिया, करन मेहरा, राजेश चौहान, सलिल अंकोला, अमर खुरसिया, इरफान पठान, यूसुफ पठान, राबिन सिंह, सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास सहित कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान की शोभा बढ़ाएंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि आयोजन को लेकर स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर है। इस स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों की बैठक क्षमता है। मैच प्रतिदिन शाम 5. 30 बजे शुरू होगी। शाम को होने वाले मैच को ध्यान में रखकर स्टेडियम में चारों ओर फ्लड लाइट की व्यवस्था की गई है। साथ ही दर्शकों के मनोरंजन के लिए गायकों और अन्य कलाकारों को बुलाया गया है। मैच का टिकट ‘ऑनलाइन बुक माइ शो’ के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493