झांसी, 18 जनवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। ‘प्रभु’ की ट्रेन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जम्मूतवी से इंदौर जाने वाली ट्रेन में सोमवार को एक मनचला युवक एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ कर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ ने ट्रेन आने पर घटना की जानकारी ली।

ट्रेन 12920 मालवा एक्सप्रेस के एस-4 बोगी की बर्थ नंबर 48 पर एक माहिला यात्रा कर रही थी। ट्रेन जब ग्वालियर और झांसी के बीच चल रही थी, उसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने और शोर मचाने पर युवक ट्रेन धीमी होते ही कूदकर भाग गया। इसकी सूचना झांसी जीआरपी व आरपीएफ को दी गई।
सूचना मिलने पर जीआरपी व आरपीएफ प्लेटफार्म पर पहुंची और ट्रेन आने पर घटना की जानकारी ली। यात्रियों ने उन्हें बताया कि महिला यात्री पिछले स्टेशन पर ही उतर गई है।
dharmpath.com dharmpath