छग : कोसी-लक्ष्मण को सौगात में मिला आरक्षक पद

जगदलपुर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण कर चुकी नक्सली युवती कोसी मरकाम व युवक पोडयामी लक्ष्मण का पुलिस विभाग ने विवाह कराने के बाद तोहफे के रूप में दोनों को आरक्षक के पद पर नियुक्ति के आदेश दिए हैं।

पुलिस विभाग और बस्तर सामाजिक एकता मंच की ओर से नक्सली युगल का शनिवार को धूमधाम से विवाह कराया गया था। इसके तत्काल बाद पुलिस अधीक्षक राजेंद्र नारायण दास ने आईजी की सहमति से कोसी व लक्ष्मण को आरक्षक के पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी किए।

कोसी मरकाम नक्सल संगठन के प्लाटून नंबर 26 की सदस्य थी। वह झीरम कांड-1 व 2 समेत कई घटनाओं में शामिल रही थी।

कोसी ने दो जनवरी, 2015 को आत्मसमर्पण किया था। नक्सली युवक लक्ष्मण इंद्रावती एरिया कमेटी का डिप्टी कमांडर था। उसके विरुद्ध सड़क काटने समेत आधा दर्जन मामले लंबित हैं। उसने 29 अक्टूबर 2014 को समर्पण किया था। इनकी पहल पर दरभा क्षेत्र के 30 सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया है।

पुनर्वास नीति के तहत समर्पण करने वाले नक्सलियों को रोजगार, आवास समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। फिलहाल कोसी व लक्ष्मण को आरक्षक की नौकरी दी गई है। नवदंपति को 25-25 हजार रुपये मासिक पगार मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493