जम्मू एवं कश्मीर में पारा हिमांक बिंदु से नीचे

श्रीनगर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है।

जम्मू क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में सुधार आया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जम्मू शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।”

अधिकारी ने कहा, “कटरा कस्बे में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री व बटोत में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में शून्य से 0.1 डिग्री एवं भदरवाह में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, उधमपुर कस्बे में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 4.4 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लेह कस्बे में शून्य से 11.1 डिग्री व करगिल कस्बे में शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर शहर में दिन का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। राज्य में बुधवार तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493