्रपेरिस हमला : ‘सीधी संलिप्तता’ रखने वाला बेल्जियम का नागरिक गिरफ्तार

रबात, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पेरिस हमले के सिलसिले में मोरक्को के कसाब्लेन्स शहर के पास से बेल्जियम के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमले में उसकी ‘सीधी संलिप्तता’ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मोरक्को मूल के इस नागरिक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने उसके आद्याक्षर ‘जी.ए.’ का ही खुलासा किया है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि इस संदिग्ध ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल होने से पहले पेरिस में आत्मघाती हमला करने वालों में से एक के साथ बेल्जियम से सीरिया का सफर किया था।

बयान में कहा गया कि उसने संघर्ष मोर्चो पर जाने से पहले विभिन्न हथियारों व आतंकवादी रणनीतियों का सैन्य प्रशिक्षण लिया था।

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि सीरिया में रहने के दौरान इस नागरिक ने पेरिस हमलावर सहित आईएस सरगनाओं के साथ नजदीकी बढ़ाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493