तेल की अधिक आपूर्ति के बावजूद ओपेक उत्पादन उच्च स्तर पर बरकरार

ओपेक की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद उत्पादन उच्च स्तर पर बरकरार है। दिसंबर में ओपेक का उत्पादन रोजाना 3.218 करोड़ बैरल रहा, जो पिछले महीने की तुलना में थोड़ा कम है।

रिपोर्ट से पता चलता है कि वैश्विक तेल आपूर्ति मांग से अधिक बनी हुई है। 2015 में तेल की अनुमानित मांग प्रतिदिन 9.29 करोड़ बैरल रही है, जबकि आपूर्ति प्रतिदिन 9.52 करोड़ बैरल रही।

ओपेक को 2016 में बाजार में संतुलन आने की उम्मीद है। ओपेक का मानना है कि तेल की कम कीमतों की वजह से उत्पादन प्रभावित होगा और यह प्रभाव विशेष रूप से गैर ओपेक उत्पादकों पर पड़ेगा।

रिपोर्ट में साथ ही कहा गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था 2015 की तुलना में बेहतर रहेगी, जिससे तेल की मांग में वृद्धि होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493