अमेरिकी पर्यटक की मौत की सीबीआई जांच की मांग

पणजी, 19 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को गोवा में कीचड़ से भरे धान के खेत में संदिग्ध हालात में मृत मिले अमेरिकी नागरिक कैटन्या लिला होल्ट की मौत से कुछ देर पूर्व नाइजीरियाई मादक पदार्थ तस्करों के साथ उसकी कथित झड़प की जांच की मांग की है।

होल्ट की 12 जनवरी को उत्तरी गोवा के एक गांव में मौत हो गई थी।

कांग्रेस प्रवक्ता एग्नेलो फर्नाडिंस ने आईएएनएस को बताया, “पुलिस इन तथ्यों को छिपा रही है कि उसकी मादक पदार्थो की तस्करी से जुड़े एक गुट से झड़प हुई थी। इसकी छानबीन की जानी चाहिए।”

ओहियो निवासी होल्ट (30) को चोर समझकर गांव के लोगों और पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया था। उसके बाद उत्तरी गोवा के कोरगाव गांव में उनकी रहस्यमय परिस्थितयों में मौत हो गई थी।

अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई फोरेंसिक जांच से पता चला था कि उसकी मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम में शव पर गैर जानलेवा चोटों के निशान भी मिले हैं।

गोवा सरकार का कहना है कि विदेशी नागरिक की मौत एक हादसा है, लेकिन विपक्ष ने उसकी मौत को हत्या बताया है और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से मामले की जांच कराने की मांग की है।

फर्नाडिस ने कहा, “हमें गोवा पुलिस पर भरोसा नहीं है। सीबीआई द्वारा मामले की जांच कराई जानी चाहिए। होल्ट की मौत से पर्यटन स्थल के तौर पर गोवा की छवि भी प्रभावित होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493