गुडगांव : चोरी के मामले में इंजीनियर गिरफ्तार

गुडगांव, 19 जनवरी (आईएएनएस)। यहां एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यकारी इंजीनियर के रूप में कार्यरत 35 वर्षीय व्यक्ति को तीन दर्जन से अधिक चोरी के मामलों में संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार बताया कि शिवराज को अपनी आवासीय सोसायटी के फ्लैटों को निशाना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

शिवराज के पास बी.टेक की डिग्री है और सोहना रोड स्थित एक कंपनी से उसे प्रति माह 40,000 रुपये से अधिक वेतन मिलता है।

शिवराज और उसके पिता ओंकार सिंह सेक्टर 56 में केन्द्रीय विहार में अपने फ्लैट में रहते हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त हवा सिंह ने आईएएनएस को बताया, “शिवराज तलाकशुदा है और वह अपनी महिला मित्र की मांगें को पूरी करने के लिए नकदी, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य वस्तुओं की चोरी कर उन्हें ऑनलाइन बेचता था।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ्लैट के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के बाद, वह रात में चोरी करता था और दिन में काम करता था।

ओंकार सिंह सेवानिवृत्ति से पहले आईआईटी-दिल्ली में कार्यरत थे और वह आवासीय सोसायटी के सुरक्षा प्रकोष्ठ में कार्यरत थे।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस मामले में ओंकार सिंह भी तो शामिल नहीं है।

कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा शिवराज की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी दिए जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने चोरी के आभूषण, नकदी और अन्य वस्तुएं उसके पास से बरामद की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493