नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह घना कोहरा रहा। घने कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली 12 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तरी रेलवे ने एक बयान में कहा कि ग्रैंड ट्रंक (जीटी) एक्सप्रेस और हावड़ा-दुरंतो एक्सप्रेस सहित कम से कम 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। अधिकांश इलाकों में सुबह से पूर्वाह्न् तक कोहरा रहने की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 97 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई और इसी समय दृश्यता 500 मीटर रही।
दिल्ली में एक दिन पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath