पाकिस्तान के विश्वविद्यालय हमला, 15 मरे (लीड-2)

पेशावर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित बच्चा खां विश्वविद्यालय में बुधवार को हुए आतंकवादी हमले में 13 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो हमलावर भी मारे गए।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘ईदी फाउंडेशन’ ने हमले में कुल 15 लोगों की मौत का दावा किया है।

यह हमला उस वक्त हुआ, जब विश्वविद्यालय में खान अब्दुल गफ्फार खान की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों द्वारा कविता पाठ किए जा रहे थे।

उनके नाम पर ही यह विश्वविद्यालय है। उन्हें बच्चा खां या बादशाह खान अथवा सीमांत गांधी के नाम से भी जाना जाता है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट के मुताबिक, इसकी स्थापना तीन जुलाई, 2012 को हुई थी। शांति और वैश्विक भाईचारे का जो पाठ खान अब्दुल खान ने पढ़ाया, उसका अनुसरण करना विश्वद्यिालय का मूलमंत्र है।

‘सीएनएन’ की रिपोर्ट में हालांकि मृतकों की संख्या कुछ और बताई गई है। इसके मुताबिक, हमले में सात लोगों की मौत हुई है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने नागरिक तथा कितने हमलावर हैं।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र के चरसद्दा शहर के बच्चा खां विश्वविद्यालय परिसर के भीतर अंधाधुंध गोलीबारी हुई। कई लोगों ने विस्फोटों की आवाजें भी सुनीं।

सरकारी टेलीविजन चैनल पीटीवी ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि तीन बंदूकधारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में घुस कर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों के जवान बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

विश्वविद्यालय परिसर के भीतर फंसी एक महिला ने समाचार-पत्र ‘डॉन’ के संवाददाता को बताया कि गोलीबारी जारी है। उन्होंने मदद की अपील की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493