मेलबर्न, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार जेरेमी चार्डी बुधवार को आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गए हैं। पुरुष युगल मुकाबले में उन्हें जुअन सेबेस्टियन काबल और रॉबर्ट फराह की जोड़ी ने हराया।
जुअन-रॉबर्ट की जोड़ी ने पेस-चार्डी की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हाराया।
पेस से हालांकि भारत को मिश्रित युगल में उम्मीदें बाकी हैं। मिश्रित युगल में पेस की जोड़ीदार शानदार फॉर्म में चल रही स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस हैं।
dharmpath.com dharmpath