मेलबर्न, 20 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व की पांचवी वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने बुधवार को अपना दूसरे दौर का मुकाबला जीत लिया।
उन्होंने गैरवरीय अलिक्सैंड्र सास्नोविच को 6-2, 6-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
शारापोवा पहले सेट में सातवें गेम में हार गई थीं, लेकिन सास्नोविच इसका फायदा नहीं उठा सकीं और ब्रेक प्वाइंट गंवा बैठीं। शारापोवा ने यह मैच 71 मिनट में अपने नाम किया।
मैच के बाद शारापोवा ने कहा, “एक साल बाद यहां लौट कर मुझे खुशी है। मैं उस खिलाड़ी के खिलाफ खेल रही थी जिसके खिलाफ मैं पहले कभी नहीं खेली। मुझे खुशी है कि मैं जीत गई।”
तीसरे दौर में शारापोवा का सामना अमेरिका की लॉरने डेविस से होगा।
dharmpath.com dharmpath