कंपोस्ट उपयोग को बढ़ावा देने वाली नीति को मंजूरी

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश में शहरी कचरे से बनने वाले कंपोस्ट (जैविक खाद) को बढ़ावा देने के लिए एक नीति को मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नीति के तहत कपोस्ट उत्पादन बाजार का विस्तार करने के लिए प्रति टन 1,500 रुपये की सहायता दी जाएगी।

बयान में कहा गया है कि खाद उत्पादक और विपणन कंपनियों के बीच आपसी सहमति से तय की गई शर्तो पर कंपोस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रक्रिया की निगरानी के लिए ऊर्वरक और कृषि विभाग तथा शहरी विकास मंत्रालय एक साझा प्रणाली तय करेंगे।

बयान के मुताबिक, प्रचार अभियान के जरिए किसानों को जैविक खाद के लाभ से अवगत कराया जाएगा।

बयान के मुताबिक, नीति के तहत सरकारी विभाग और सरकारी कंपनियां बागवानी और संबद्ध उपयोग के लिए कंपोस्ट का उपयोग करेंगी।

इससे जहां जमीन की उर्वरता बढ़ेगी, वहीं शहर में स्वच्छता भी आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493