नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह घना कोहरा रहा, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। कम दृश्यता के कारण राष्ट्रीय राजधानी आने वाली 18 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।”
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई। इस दौरान दृश्यता 1,200 मीटर रही।
यहां बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath